प्रखंड कार्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड सभागार में 24 जनवरी को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार तथा सांसद प्रतिनिधि नबीन पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से झारखंड आंदोलन के आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसमें बेरमो प्रखंड क्षेत्र के कुल 19 झारखंड आन्दोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह तथा शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा झारखंड आंदोलन के शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आंदोलनकारियों ने सभी झारखंड वासियों के लिए आंदोलन किए थे, तब जाकर झारखंड राज्य की स्थापना हो पाई। कहा कि आज की राजनीति जातिवाद में बट गई है। आज सभी अपना नेता अपने जाति में ढूंढते हैं। लेकिन उस समय जाति नहीं देखते हैं, जब बच्चों की शिक्षा देने की बात होती है। डॉक्टर से इलाज करने की बात होती है या ब्लड चढ़ाने की बात होती है। जब उस समय जाति नहीं देखते तो नेता चुनने में भी जाति नहीं देखनी चाहिए। जो क्षेत्र का विकास करें उसे अपना नेता चुनना चाहिए। सभी देशवासियों को एक दूसरे की सहायता कर देश को आगे बढ़ाने चाहिए। कहा कि अगर हम जातिवाद और राज्य वाद में बटेंगे तो देश में ही गृह युद्ध की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।
बेरमो बीडीओ ने कहा कि झारखंड राज्य आंदोलनकारी सन् 1912 से ही एक अलग पहचान हेतु आन्दोलनरत रहें है। हमें उनके आदर्शों का सम्मान करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, कांग्रेस बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, सच्चीतनन्द सिंह, प्रदीप कुमार यादव, सुनील कुमार, उत्तम दास, श्रीपत महतो, प्रतीक कुमार सिंह, पुनय विनय खलको, श्याम बिहारी रजक, राजीव रंजन, अनामिका कुमारी, उपेल कुमारी, सजिता कुमारी, सुबोध कुमार प्रजापति, गौरव कुमार सिन्हा, रेखा कुमारी, मुक्ति कुमारी सहित सभी प्रखंड एवं अंचल कर्मी एवं बेरमो प्रखंड क्षेत्र के झारखंड आन्दोलनकारी उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply