जननायक से प्रेरणा लेकर जाति धर्म से ऊपर उठकर समाज के लिए काम करें-विधायक
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में संपूर्ण बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में जगह जगह देश रत्न कर्पूरी ठाकुर का जयंती समारोह 24 जनवरी को मनाया गया।
इसी क्रम में अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन द्वारा कर्पूरी ठाकुर भवन फुसरो में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने कहा कि पूर्वजों को जाति आधार पर नहीं धरोहर के रुप में देंखे। कहा कि देश की आजादी हो या झारखंड अलग राज्य निर्माण, सभी में आंदोलनकारियों ने जाति धर्म से ऊपर उठकर काम किया, तब सफलता मिली। वर्तमान में जननायक कर्पूरी ठाकुर से प्रेरणा लेकर जाति धर्म से ऊपर उठकर सभी को समाज के लिए काम करने की जरुरत है, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।
उन्होंने कहा कि स्व. कर्पूरी ठाकुर अपने नीति तथा सिद्धांत की वजह से बिहार ही नहीं पूरे हिंदुस्तान में प्रेरणा जगाए थे।
बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री कार्यकाल में लिए गए निर्णय का अनुसरण अन्य राज्यों ने भी किया था। उनके आदर्श की प्रेरणा आने वाले पीढियों को भी मिलती रहेगी।
मौके पर विशिष्ट अतिथि बालगोविंद ठाकुर, संस्था के अध्यक्ष दीनबंधू ठाकुर, सचिव किशोरी शर्मा, समाजसेवी कैलाश ठाकुर, डॉ शंकर ठाकुर सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। संचालन उमाशंकर ठाकुर ने किया। मौके पर सुशांत राइका, प्रफुल ठाकुर, विनोद ठाकुर, आदित्य ठाकुर, अनिल ठाकुर, नारायण शर्मा, गोविंद ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply