Advertisement

तिलका मुर्मू चौक बुढनगोड़ा में जयंती धूमधाम से मनाये जाने का निर्णय

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार आदिवासी सेंगेल अभियान की एक बैठक 24 जनवरी को बोकारो जिला के हद में पेटरवार बुण्डूबीर स्थित सरना स्थल पर सेंगेल विडियो विजय कुमार मार्डी की अध्यक्षता में की गई।

आयोजित बैठक में आगामी 11 फरवरी को तिलका मुर्मू चौक बुढानगोड़ा में भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी तिलका मुर्मू जयंती को धूमधाम से मनाने एवं 21 फरवरी अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सबसे बड़ी आदिवासी भाषा संताली को आदिवासी बहुल प्रदेश झारखंड में प्रथम राजभाषा बनाने एवं पड़ोसी राज्य बिहार बंगाल असम उड़ीसा में द्वितीय राजभाषा बनाने हेतु भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम उपायुक्त के मार्फत धरना/रैली कर ज्ञापन देने संबंधी विचार विमर्श किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से आदिवासी सेंगेल अभियान के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू, मांझी परगना मंडवा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र मोहन मार्डी, हजारीबाग जोनल हेड विजय टुडू, मांझी परगना मंडवा बोकारो जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र मुर्मू, बोकारो जिला संयोजक संतोष सोरेन, कोह पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र मुर्मू, पिंटू सोरेन आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *