प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में बुंडू पंचायत, एनएच-23 लीला-जानकी स्कूल रोड के निकट बीते 23 जनवरी को समाजसेवी प्रभा देवी के द्वारा श्रीकृष्णा डेंटल केयर का उद्घाटन किया गया।
स्वागताध्क्ष कमलेश स्वर्णकार, पवन स्वर्णकार और क्लीनिक के संचालक डॉ अभिजीत प्रकाश ने बताया कि अत्याधुनिक डेंटल क्लिनिक में नवीनतम मशीन की मदद से दांतों मे होने वाले हरेक प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जायेगा।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि पंकज कुमार सिन्हा, डॉ विष्णु प्रकाश नायक, डॉ मनोज राय, डॉ श्रेयसी सिन्हा, कैलाश स्वर्णकार, गजानंद स्वर्णकार, अनमोल प्रकाश, आदर्श, वेद प्रकाश, अभिषेक प्रकाश, प्रांशुक कुमार, भागीरथ प्रसाद बक्शी, भुवनेश्वर सिंह, स्वरूप सहाय, दीपचंद प्रसाद, राकेश सिंह, सोनाक्षी सहित काफी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply