Advertisement

विद्यालयों सहित कई मुहल्ले में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमाएं विसर्जित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के खास पेटरवार सहित प्रखंड के सभी 23 पंचायत क्षेत्रों में स्थापित विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा किए जाने के उपरांत 24 जनवरी को प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

जानकारी के अनुसार इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत हवन अनुष्ठान के पश्चात विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयों सहित कई मुहल्ले के आयोजकों द्वारा प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन जलाशयों में कर दिया गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान स्कूली बच्चे काफी उत्साहित दिख रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार मुहल्ले, चौक,चौराहे में अनेकों प्रतिमाएं 25 से 26 जनवरी तक विसर्जित होंगी। इसे लेकर पुलिस प्रशासन आयोजकों पर नजर रखे है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *