प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चांदो पंचायत राजपूत टोला रहिवासी अवधेश सिंह के दिवंगत पुत्र नंदकिशोर सिंह के विधवा को श्रम विभाग द्वारा पचास हजार का सहायता राशि दिया गया।
ज्ञात हो कि 27 वर्षीय प्रवासी मजदूर नंदकिशोर सिंह बतौर बैंगलोर में काम करता था। उसकी मौत वहां की अस्पताल में बीते 11 जनवरी को हुई थी। मृतक के पिता की फरियाद पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह द्वारा राज्य सरकार की प्रवासी श्रम विभाग से पहल की, जिसके तहत मृतक की 23 वर्षिया विधवा नीलिमा सिंह को विभाग के प्रावधानानुसार पच्चास हजार रुपए सीधे तौर पर उसकी बैंक खाता बैंक ऑफ इंडिया कमलापुर शाखा में बीते 21 जनवरी को देय हुआ है।बताया जाता है कि इस नेक काम के लिए चांदो रहिवासी व कांग्रेस प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार सिंह ने भी काफी दौड़धुप किया, जिसकी रहिवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।
![]()













Leave a Reply