प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट न्यू मार्केट स्थित ब्रह्मलीन उर्मिला गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि पर बनारस काशी विश्वनाथ धाम से आए आचार्य रामफल एवं विद्वान ब्राह्मणों द्वारा 24 जनवरी को गंगा महा आरती और श्रीमद्भगवत कथा किया गया।
कथा के तीसरे दिन श्रीराधा शरण बिहारीजी का प्रवचन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो वशिष्ठ नारायण सिंह एवं बोकारो जिला झामुमो के महासचिव मुकेश कुमार महतो द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर गंगा आरती एवं प्रवचन प्रारंभ किया गया।
प्रवचन कर्ता वृंदावन से आए परम श्रद्धेय श्रीराधा बिहारी शरणजी महाराज ने कथा में कहा कि सांसारिक मोह माया में लिन सभी अकूत धन संपत्ति एकत्रित करने में जुटे हैं। यह तेरा, यह मेरा, जबकि वास्तविक में अपना कुछ है ही नहीं। बल्कि, वास्तविक में जो है उसे स्वीकार ही नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन्म से मृत्यु तक सभी पर परम पिता परमेश्वर का अधिकार है। जो उनके शरण में है उनका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता।
सर्वशक्तिमान योद्धा महारानी द्रोपती के साथ रहते हुए भी संकट के समय में बचा नहीं सका। दस हजार हाथियों का बाल रखने वाला दु:शासन एवं दुर्योधन द्रोपती का कुछ बिगाड़ नहीं सका। द्रोपती का मन में विश्वास था कि जब तक माधव उनके साथ है कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। उन्होंने कहा कि परम पिता परमेश्वर पर विश्वास बनाए रखना पड़ता है। कुछ क्षणों के लिए परेशानी हो सकता है, परन्तु क्षति नहीं होगा। इस पूजा अर्चना में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण और सवा लाख महामृत्युंजय जाप किया जा रहा है। मौके पर तेनुघाट सहित आसपास के सैकड़ों गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply