Advertisement

आकर्षण का केंद्र बना पंच मंदिर मैदान में बने 28 फिट ऊंचा शिवलिंग आकृति पंडाल

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। सरस्वती पूजा के अवसर पर मिलन संघ क्लब की ओर से बोकारो थर्मल पंच मंदिर मैदान में बनाए गए 28 फिट ऊंचा शिवलिंग आकृति का पंडाल आकर्षण का केंद्र बन गया है।

मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर यह पंडाल बनाया गया है। साथ ही पंडाल के समीप नंदी की भी प्रतिमा बनाई गई है। जिसे देखने श्रदालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पूजा समिति के सूरज ठाकुर, सूरज साव आदि सदस्यों ने 24 जनवरी को भेंट में बताया कि कर्नाटक में स्थापित महा काल शिव लिंग के तर्ज पर बोकारो थर्मल में यह आकृति पंडाल के रूप में स्थानीय युवकों के द्वारा मिलकर बनाया गया है।

कहा गया कि इसे बनाने में लगभग दो महीना लग गया। यहां स्थापित मां सरस्वती के प्रतिमा का विसर्जन आगामी 28 जनवरी को किया जाएगा। इस दौरान नृत्य आदि कई कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर सुनील विश्वकर्मा, ऋतिक पासवान, मनीष, नीरज, चंदन आदि श्रद्धालूगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *