अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर के गज -ग्राह चौक के निकट स्थित नारायणी बैंक्वेट एण्ड गार्डेन हॉल में राजद द्वारा 24 जनवरी को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व आरजेडी विधायक
डॉ रामानुज प्रसाद ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर शोषित, वंचित समाज के उद्धारक थे।
युवाओं को रोजगार देने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता थी। शोषित, वंचित एवं पिछड़ा समाज के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। शिक्षा के क्षेत्र में शोषित, वंचित समाज के लिए किए गए कार्य उनका सराहनीय है। आयोजित जयंती समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बैधनाथ महतो एवं संचालन विन्देश्वरी पासवान ने किया। इससे पहले पूर्व विधायक डॉ रामानुज ने जननायक के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर अशोक शर्मा, आर.एन.मालाकार, शंकर राय, नन्द किशोर चौधरी, नागेन्द्र दास, मनोज राय, साधु यादव, रमेश राय, मोहन साह, लगनदेव राय, राजकुमार राय, मुन्ना राय, मो.शमीम, विनोद ठाकुर, राजाराम सहनी, प्रो. भूपेन्द्र सिंह, महेश राय, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हरिचरण महतो, रविंद्र चौरसिया, मुकेश पटेल, मिथिलेश चौधरी आदि कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर चर्चा करते हुए उन्हें नमन किया।
![]()













Leave a Reply