रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड बगदा एकता क्लब द्वारा आयोजित माता सरस्वती पूजा इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हो गया।
ज्ञात हो कि वर्ष 1982 से प्रखंड के हद में बगदा में लगातार आयोजित हो रही यह पूजा आज क्षेत्र की एक सशक्त धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है। भव्य रूप से सजे पूजा पंडाल में विद्या की देवी माँ सरस्वती की आकर्षक प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र रही।
पूजा के दौरान विधि-विधान से मंत्रोच्चारण, आरती और पुष्पांजलि का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी, छात्र-छात्रा और युवा शामिल हुए।
इस आयोजन को सफल बनाने में एकता क्लब के सक्रिय सदस्यों की अहम भूमिका रही।
मौके पर प्रमुख रूप से बंकिम, महावीर, सुदीप, अमरजीत चक्रवर्ती, अमर, बाबलू, राजेश, अमित, समीत, प्रवेश, प्रेमजीत, निशांत, सुशांत, मनीष, प्रकाश, शिवम, शक्तिमान, सूरज वर्मा, मोहित वर्मा, प्रियांशु वर्मा आदि उपस्थित रहे।
क्लब सदस्यों ने बताया कि पूजा का उद्देश्य शिक्षा, संस्कार, एकता और संस्कृति को बढ़ावा देना है। स्थानीय रहिवासियों के अनुसार, यह आयोजन क्षेत्र की पहचान बन चुका है।
![]()













Leave a Reply