रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के अवसर पर तिरंगा पार्क बोकारो में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर भाजपा बोकारो जिला महामंत्री संजय त्यागी ने तिरंगा पार्क में स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश की आज़ादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले महान क्रांतिकारी थे। बचपन से ही वे मेधावी छात्र रहे और अपने अदम्य साहस, पराक्रम व देशभक्ति से असंख्य युवाओं को प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पश्चिमी ताकतों के विरुद्ध आज़ाद हिंद फौज का नेतृत्व कर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। कार्यक्रम में भाजपा चास नगर उत्तरी के पूर्व अध्यक्ष पन्ना लाल कांदु, अविनाश झा, राजेश घोषाल, झंटू डे, अभय कुमार गोलू, बुद्धेश्वर घोषाल, प्रकाश प्रामाणिक, वर्षा चौधरी, सतेंद्र साव, ज्ञानेश्वर प्रसाद गुड्डू, उदय सिंह, तारा साह, सिद्धाम आचार्या, गोपाल साव, सिद्धार्थ कुमार, फारूक अंसारी, सेंटी कांदु, धर्मा बाउरी, अमृत रजवार, सुमित कुमार, सोनू कुमार, विक्की रजवार, राजू बाउरी सहित दर्जनों गणमान्य जनों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नेताजी को नमन किया।
![]()













Leave a Reply