प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। माघ माह के शुक्ल पक्ष बसंत पंचमी तिथि 23 जनवरी को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा सर्वत्र की गई।
बोकारो जिला के हद में पेटरवार खास एवं प्रखंड के अंगवाली, पिछरी, चांदो, चलकरी, मायापुर, रोहर, उत्तासारा, कोह, पतकी, चांपी, खेतको आदि पंचायतों में विधि विधान से मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई।

इस अवसर पर प्रखंड के हस में अंगवाली स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर, राजकीय मध्य विद्यालय, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय कन्या सहित विभिन्न चौक, चौराहे में दर्जनों स्थलों पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा-भक्ति से मां विद्या दायिनी की पूजा-अर्चना की गई। चलकरी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, झुंझको के विद्यालयों में मां की आराधना की गई। कई विद्यालयों में छात्राएं सामूहिक नृत्य कर जमकर मनोरंजन की।
![]()













Leave a Reply