प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के रुकाम रोड स्थित सिद्धि विनायक गणेश पूजा ट्रस्ट की ओर से 23 जनवरी को श्रीबसंत पंचमी के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
ट्रस्ट के कार्यालय प्रांगण में आयोजित रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा एवं विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि राकेश कुमार शेट्टी की उपस्थिति में प्रखंड स्तर के पत्रकारो को सम्मानित किया गया।साथ हीं अतिथियों एवं ट्रस्ट के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। स्थानीय एवं अन्य मुहल्ले के काफी बुजुर्ग भी पधारे थे।

मुख्य अतिथि राजू मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान के रूप में चरितार्थ होता है।इस तरह के आयोजन में आमजन को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि शिविर में 52 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
![]()













Leave a Reply