Advertisement

गहना संग जेवर ज्वेलरी शोरूम में ब्रांड एनिवर्सरी सेलिब्रेशन का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। गहना संग जेवर ज्वेलरी शोरूम ने अपने सफल व्यापारिक सफर के 49 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 23 जनवरी को भव्य ब्रांड एनिवर्सरी सेलिब्रेशन का आयोजन किया। इस खास मौके पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स, विशेष छूट और नई ज्वेलरी कलेक्शन लॉन्च की गई।

गहना संग जेवर शोरूम पिछले 49 वर्षों से शुद्धता, गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक बनकर ग्राहकों की पहली पसंद रहा है। इस अवसर पर बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार स्थित शोरूम में सोना, हीरे एवं चांदी के आभूषणों की विशेष रेंज प्रदर्शित की गई, जिसे ग्राहकों से जबरदस्त सराहना मिली।

फुुसरो शोरूम के मैनेजर राकेश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह उपलब्धि हमारे ग्राहकों के अटूट विश्वास और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हम हमेशा शुद्धता, पारदर्शिता और उत्कृष्ट डिज़ाइन के साथ सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। ब्रांड एनिवर्सरी के अवसर पर हम अपने ग्राहकों का दिल से धन्यवाद करते हैं।

उन्होंने ब्रांड एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के तहत ग्राहकों के लिए मेकिंग चार्ज में छूट, खास उपहार, तथा एनिवर्सरी स्पेशल ऑफर्स की घोषणा की है, जो सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेंगे। मौके पर बड़ी संख्या में ग्राहक एवं गणमान्य उपस्थित रहे और उन्होंने गहना संग जेवर की उत्कृष्ट सेवाओं एवं डिज़ाइनों की सराहना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *