Advertisement

न्यू डीपीएस फुसरो में वसंत मेला का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। वसंत पंचमी के अवसर पर बोकारो जिला के हद में न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल फुसरो में 23 जनवरी को वसंत मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय बालिका दिवस भी मनाया गया।

जानकारी के अनुसार सरस्वती पूजा के अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित वसंत मेला में छात्र-छात्राओं ने चाट, गुपचुप, चौमीन, बटाटा, कटलेट, पनीर पकौड़ा, आइसक्रीम सहित कई स्टॉल लगाये थे। खास यह कि यहां बच्चो ने स्वयं मां सरस्वती की प्रतिमा बनायी है।

वसंत मेले का उद्घाटन विद्यालय सचिव महारुद्र नारायण सिंह तथा निदेशिका सुषमा सिंह ने किया। इस अवसर पर कहा गया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। वहीं बेहतर स्टॉल लगाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
मौके पर समाजसेवी अलिंदर.सिंह, शिक्षिका रूबी सिंह, अनिता झा, पूजा सिंह, नेहा मल्होत्रा, अलका देवी, बिंदु गुलाटी, बबीता कुमारी, तमन्ना आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *