एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जयंती पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समस्तीपुर जिला के हद में कर्पूरीग्राम आगमन पर भाकपा माले ने 15 सवाल की फेहरिस्त तैयार की है।
भाकप माले ताजपुर प्रखंड सचिव सह जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा 23 जनवरी को जारी विज्ञप्ति द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 15 तीखे सवाल पुछा गया है, जिसमें कहा गया है कि क्या स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यासित भोला टाॅकीज रेल गुमटी पर ऑवरब्रीज निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराएगी सरकार?,
कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि ताजपुर जहां से कर्पूरी ठाकुर चुनाव जीतते थे, उन्हें हराने की साज़िश के तहत विधानसभा का दर्जा समाप्त किया गया था, ताजपुर को पुनः विधानसभा का दर्जा देगी सरकार?, अंग्रेजी शासन में स्थापित बंद समस्तीपुर चीनी मिल एवं ठाकुर पेपर मिल को चालू कराएगी बिहार सरकार?, तत्कालीन मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर द्वारा शुरू अधूरा पड़ा जमुआरी नदी परियोजना को पूरा करेगी सरकार?,
जननायक कर्पूरी ठाकुर के राय मशविरा से पूर्व प्रस्तावित एवं सर्वेक्षित कर्पूरीग्राम-ताजपुर-महुआ-भगवानपुर नई रेल लाईन परियोजना को मंजूरी दिलाने में पहल करेगी बिहार सरकार?, भूमिहीनों को वास भूमि, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा, पर्चाधारी को कब्जा, आवास विहीन को आवास एवं पहुंच पथ से वंचित गांव-टोले में पहुंच पथ की व्यवस्था यथाशीघ्र होगी?,
थाना- अंचल- प्रखंड- मनरेगा- आपूर्ति- बाल विकास, नगर परिषद आदि कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की पहल करेगी बिहार सरकार?, रासायनिक खाद यूरिया, डीएपी आदि की कालाबाजारी पर रोक लगाकर किसानों को निर्बाध रूप से उपलब्ध कराएगी सरकार? नगर निगम क्षेत्र के कृषि योग्य भूमि पर वसूली जाने वाली मालगुजारी के अलावे लागू किया गया दोहरा नगर निकाय टैक्स खत्म करेगी सरकार?,
कृषि फीडर को डेवलप कर खेत तक बिजली पहुंचाने का वादा पूरा करते हुए अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी कृषि कार्य हेतु किसानों को नि: शुल्क बिजली आपूर्ति करेगी सरकार?, ताजपुर प्रखंड जो सब्जी एवं मसाला उत्पादन का हब माना जाता है, इस प्रखंड को सब्जी एवं मसाला आधारित उद्योग-धंधे, कल-कारखाना लगाते हुए प्रखंड को विशेष सुविधा मसलन नि:शुल्क खाद-बीज- बिजली-पानी, कृषि यंत्र आदि देगी सरकार?,
समस्तीपुर के दूधपूरा हवाई का जीर्णोद्धार, विकास-विस्तार कर चालू करेगी सरकार?, किसान रजिस्ट्री में खाता-खेसरा नंबर कि अनिवार्यता के कारण किसान रजिस्ट्री से वंचित रह गये। रजिस्ट्री में वंशावली को शामिल किया जाये साथ ही राजस्व महाअभियान के दौरान जमा आवेदन के अनुसार मालिकाना हक, खाता-खेसरा अद्यतन करेगी सरकार?,
मनरेगा का नाम बदलने एवं महात्मा गांधी का नाम हटाने पर रोक, 44 श्रम कोड को बदलकर 4 श्रम कोड पर रोक, बिजली विधेयक 2025 पर रोक, किसानों के सभी फसलों पर न्यूनतम बिक्रय राशि (एमएसपी) देने, केसीसी लोन माफ करने, बेरोजगार युवाओं को पेंशन देने, सभी छात्र- छात्राओं को ग्रेजुएट तक नि:शुल्क शिक्षा देने, सभी परिवारों को सभी बीमारी का नि:शुल्क ईलाज करने की दिशा में पहल करेगी सरकार? तथा अंग्रेजी शासन का अनुमंडल एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि ताजपुर को पुनः अनुमंडल एवं रोसड़ा को जिला का दर्जा देगी सरकार शामिल है।
![]()













Leave a Reply