Advertisement

अम्बपाली बज्जिका सखी सम्मान से मुजफ्फरपुर की कवियित्री सविता राज सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। विश्व बज्जिका महोत्सव के अवसर पर 23 जनवरी को वैशाली जिला के हद में रौदीपोखर घटारो में भव्य साहित्यिक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक मणिभूषण प्रसाद सिंह ने इस अवसर पर सम्मानित होने वाले सभी साहित्यकारों को साधुवाद देते हुए बज्जिका भाषा और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया।

ज्ञात हो कि महोत्सव के दौरान बज्जिका साहित्य को निरंतर सेवा देने के लिए मुजफ्फरपुर की युवा कवियित्री सविता राज को अम्बपाली बज्जिका सखी सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बज्जिका भाषा के निरंतर प्रचार-प्रसार, साहित्यिक सृजन और संपादन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

ज्ञात हो कि युवा कवियित्री सविता राज की रचनाएं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं, प्रतिष्ठित समाचार पत्रों तथा विभिन्न साझा संकलनों में नियमित रूप से प्रकाशित होती रही हैं। उनके संपादन में कई स्तरीय पत्रिकाएं और साझा साहित्यिक संकलन प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने कवि सम्मेलनों के आयोजन और पत्रिकाओं में प्रकाशन के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के साहित्यकारों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य किया है। उनकी रचनाओं का प्रसारण अनेक अवसरों पर दूरदर्शन से भी प्रसारण हो चुका है।

महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित साहित्य प्रेमियों और गणमान्य अतिथियों ने कवियित्री सविता राज के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दी। साथ हीं उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *