एस. पी. सक्सेना/बोकारो। वसंत पंचमी के आगमन के साथ 23 जनवरी को बोकारो जिले में विद्या दायिनी सरस्वती की पूजा की गयी। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी।
सरस्वती पूजा के अवसर पर बोकारो जिला के हद में बेरमो, नावाडीह, गोमिया, पेटरवार, कसमार, जरीडीह, चास, चंदनकियारी तथा चंद्रपुरा प्रखंडो के सरकारी तथा निजी विद्यालयों में प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी। इसके अलावा कोचिंग संस्थानों तथा गली-मुहल्लो में बच्चों द्वारा श्रद्धापूर्वक विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की गयी। इस अवसर पर पुजारियों द्वारा विधि-विधान तथा वैदिक मंत्रोच्चारण कर पूजा संपन्न कराया गया।
सरस्वती पूजा के अवसर पर बोकारो जिला के हद में राजेंद्र नगर कथारा में जहां एम क्लासेज कोचिंग संस्थान द्वारा वार्ड सदस्य आशीष वर्मा के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्र में देवी सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी, वहीं गर्ल हाई स्कूल स्टाफ कॉलोनी में बच्चियों द्वारा श्रद्धापूर्वक पूजा की गयी।

इसी क्रम में जिला के हद में गोमिया प्रखंड के कथारा पंचायत के रेलवे कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका सरोज देवी, शिक्षक रामजी प्रसाद, सहायक शिक्षिका प्रियंबदा कुमारी के निर्देश पर कक्षा में सजावट कर प्रतिमा स्थापित की गयी। यहां स्कूली बच्चों द्वारा श्रद्धा भाव से पूजा की गयी। वहीं समीप के सीपीपी कॉलोनी वाहन पड़ाव परिसर में कॉलोनी के बच्चों द्वारा प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी। इसके अलावा अन्य कई प्रमुख स्थलों में भी विद्या की देवी सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी।
![]()













Leave a Reply