Advertisement

चोरी की घटना का एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी कर उद्भेदन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बीते 18 जनवरी को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट ओपी के तेनुघाट एक नंबर ई टाइप कॉलोनी में एक घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त घटित घटना के आलोक में पेटरवार थाना (तेनुघाट ओपी) में कांड क्रमांक 10/26 दर्ज किया गया था।

उक्त कांड के त्वरित उद्वेदन के लिए पुलिस अधीक्षक बोकारो द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बेरमो वशिष्ठ नारायण सिंह के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया था। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के प्राथमिक अभियुक्त गोमिया थाना के मड़ई टोला रहिवासी महेंद्र ठाकुर एवं कथारा दो नंबर हनुमान चौक रहिवासी महेंद्र प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों की निशानदेही पर एक पीला रंग का झोला जिसमें जगमोहन लाल शिव रतन लाल चांदी के जेवर, 500 का 6 नोट एवं 200 का एक नोट कुल 3200 रुपए, एक होंडा एसपी शाइन मोटरसाइकिल, एक जिओ भारत कीपैड मोबाइल बरामद किया गया।

छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के साथ पुलिस निरीक्षक जरिडीह शैलेंद्र कुमार सिंह, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो, पुअनि तेनुघाट मनोज तिर्की, कुलदीप कुमार राम, ओपी रिजर्व गार्ड जागेश्वर मंडल, आबिद हुसैन, रामप्रवेश राम सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *