Advertisement

आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत नरेश तांती मौत, 7.50 लाख मुआवजा के बाद उठा शव

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के एकेकेओसीपी कोनार परियोजना अंतर्गत केएसएमएल जेवी आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत 55 वर्षीय नरेश तांती की बीते 21 जनवरी की रात ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। जिसको लेकर उनके परिजनों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों द्वारा उचित मुआवजे की मांग को लेकर 22 जनवरी को काम बंद किया गया।

बताया जाता है कि कंपनी के पदाधिकारियों से घंटों वार्ता के बाद सहमति नहीं बन सकी, इसके बाद देर शाम वार्ता के बाद 7,50000 रुपए एवं उनके परिजनों को दो नियुक्ति पर सहमति बनी, जिसके बाद नरेश तांती के छोटे पुत्र अनिल कुमार को कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नमित जैन ने सहमति बॉन्ड पत्र दिया।

मालूम हो कि नरेश तांती के परिजन जरूरी काम से ओडीशा गए थे। वार्ता के बाद घटनास्थल से परिजन तांती के शव को अपने साथ घर ले गए। पुलिस 23 जनवरी को पोस्टमार्टम के लिए शव को तेनुघाट भेजेगी। मौके पर श्रमिक नेता सुबोध सिंह पवार, आफताब आलम खान, जिप सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, संतोष महतो, बुचू सिंह, मुखिया पति सनत कुमार, मुन्ना सिंह, हेमंत तांती, कृष्णा महतो, शिव नारायण गोप, गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय सिंह, रवि नारायण झा सहित काफी संख्या में रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *