Advertisement

चलकरी उत्तरी व् दक्षिणी पंचायत सचिवालय में मतदाता जागरूकता शपथ

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत में 22 जनवरी को मतदाता जागरूकता मनाया गया। इस अवसर पर रहिवासियों को शपथ दिलाई गयी।

इस अवसर पर पेटरवार प्रखंड प्रभारी कृषि पदाधिकारी सह बीएलओ पर्यवेक्षक काशीनाथ रजवार के नेतृत्व में मतदाता शपथ-पत्र पढ़े गए। मौके पर चलकरी उत्तरी पंचायत के मुखिया अकलेश्वर ठाकुर, पंचायत सचिव राहुल कुमार, वार्ड के फलेंदर रविदास, सुमित मंडल, प्रेम कुमार, बीएलओ सुनीता कुमारी, तमन्ना प्रवीण, गीता देवी सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *