Advertisement

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा के दूसरे वर्षगांठ पर महाप्रसाद के लिए लगा तांता

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित समाधान कार्यालय में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूजा के तत्पश्चात प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी एवं गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कर किया। इस दौरान पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय, जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, भाजपा नेत्री रितु रानी सिंह, सुधीर कुमार सिन्हा, ब्रजेश कुमार मिश्रा, शिव शंकर सहाय, रवि शंकर जयसवाल, अनिल स्वर्णकार, धनु लाल महतो, स्वरूप सहाय, पंकज कुमार सिन्हा, अभय कपूर, मुकेश ओझा, भदरू महतो, राजू सिन्हा, संचय सुबोध, संटू राम सिंह, चंदन सिन्हा, मनीष प्रभाकर, रौनक कुमार, राहुल सिंह, शशि स्वर्णकार, अनिष्का सिन्हा सहित काफी संख्या में श्रद्धालूगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *