प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट ओपी परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर 21 जनवरी की संध्या शांति समिति के सदस्यों एवं पूजा आयोजन समिति के सदस्यों की एक बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो ने की।
बैठक के दौरान ओपी प्रभारी ने कहा कि आगामी 23 जनवरी को माँ सरस्वती की पूजा होना है, इसलिए पूजा शांतिपूर्ण माहौल में सौहार्दपूर्ण मनाएं। इस मौके पर बताया गया कि पूजा के दौरान शराब का सेवन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
उन्होंने खास कर पूजा आयोजन समिति के सदस्यों को शराब का सेवन नहीं करने की हिदायत देते हुए स्पष्ट कहा कि पूजा के दौरान शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने पूजा को लेकर राज्य सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि प्रतिमा का विसर्जन आगामी 25 जनवरी को निश्चित रूप से कर देना है। उन्होंने प्रतिमा का विसर्जन रात के अंधेरे में नहीं बल्कि दिन के उजाले में ही करने का निर्देश दिया, ताकि किसी प्रकार की घटना दुर्घटना से बचा जा सके।
इस दौरान मौके पर ओपी प्रभारी ने कहा कि पूजा के दौरान पूजा पंडालों में अश्लील गाना न बजे इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति समिति के सदस्यों को खास कर सभी संवेदशील स्थानों के साथ प्रतिमा विसर्जन स्थल पर मुस्तैदी से डंटे रहने की अपील की, ताकि विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो। कहा कि पूरे क्षेत्र में लगातार पुलिस गस्ती किया जाता रहेगा। बैठक में अजीत कुमार पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, अख्तर हुसैन, बाल गोविन्द रविदास, रिजवान अंसारी, फागू कमार, सेवा राम महतो, जीतेन्द्र कुमार, मो. हकीम, बसीर अंसारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply