प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 21 जनवरी को नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज के नेतृत्व में किया गया।
जानकारी के अनुसार शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, जिनमें कुल 50 महिलाओं की नसबंदी कर सफल ऑपरेशन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा टीम द्वारा सभी लाभार्थियों का पूर्व जांच के बाद ऑपरेशन किया गया तथा उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा परिवारों को स्वस्थ और खुशहाल बनाना है। उन्होंने कहा कि सीमित और संतुलित परिवार से न केवल स्वास्थ्य लाभ होता है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलता है।
शिविर की सफलता में अस्पताल के चिकित्सक, नर्स, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।
![]()













Leave a Reply