Advertisement

अनपति देवी शिशु विद्या मंदिर में अभिभावक गोष्ठी सह जांच परीक्षा कॉपी अवलोकन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में 20 जनवरी को अभिभावक गोष्ठी सह द्वितीय आवधिक जांच परीक्षा (FA -2) के कॉपी का अवलोकन कार्य किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के सचिव अमित कुमार सिंह, प्रभारी किशोर कुमार एवं अभिभावकों द्वारा द्वीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर की गई। आचार्य साधन चंद्र धर ने मूल्यांकन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मूल्यांकन से पता चलता है कि भैया बहनो के किस विषय में सुधार की आवश्यकता है, जिससे सुधार के क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिलती है।

प्रभारी किशोर ने कोबरा फाइल के बारे में चर्चा की। बताया कि इस हेतु सभी भैया बहनों के साल भर का प्रदर्शन को सुरक्षित रखने हेतु सभी भैया बहन का कोबरा फाइल तैयार किया गया है। अभिभावकों में कार्यक्रम के प्रति उत्साह देखा गया। इसमें अभिभावकों की कुल उपस्थिति 300 से अधिक रही तथा भैया बहनों का प्रदर्शन शत प्रतिशत रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय में सभी आचार्य, दीदी एवं कर्मचारी बंधु-भगिनी ने अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *