Advertisement

ढोरी क्षेत्र के अमलो परियोजना में इनमोसा की बैठक संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना में 20 जनवरी को इनमोसा द्वारा बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता अमरेंद्र कुमार तथा संचालन अमलो परियोजना के सचिव जयराम सिंह ने किया।

आयोजित बैठक में उपस्थित माइनिंग स्टाफ ने मुख्य रूप से कोल माइंस में सुरक्षित प्रणाली अपना कर बेहतर उत्पादन कर उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करने की जरूरत पर बल दिया। साथ ही एक मत से कहा गया कि प्रबंधन को भी माइनिंग स्टाफ की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए।

मौके पर दीपक कुमार, शशांक शेखर, प्रमोद कुमार, आनंद विश्वकर्मा, धर्मेंद्र कुमार, मनोहर, श्रीराम, जितेंद्र, उदय सिंह, सुमन पांडेय, विनोद सिंह, विनय, ऋषिकेश, प्रशांत मंडल, राज किशोर, राजेश रोशन, राजेश पांडेय, महेश हांसदा, मनोज कुमार, शशि रंजन सिंह, विनोद नोनिया, दीपक, मोहित, लक्ष्मण आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *