राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया के तहत राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में कुसुम कुमारी प्रजापति ने दो गोल्ड मेडल जीत कर बोकारो थर्मल सहित बोकारो जिला का नाम रोशन किया है।
जानकारी के अनुसार छात्रा कुसुम का चयन झारखंड स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी के तहत वर्ष 2018 में किया गया था। रांची में बीते 16 जनवरी को आयोजित वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पूरे राज्य से लगभग 125 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमें कुसुम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल जीते। कुसुम ने प्रतियोगिता में कुल 120 किलोग्राम का वजन लिफ्ट किया।
उक्त जानकारी छात्रा के पिता सह बोकारो थर्मल गांझूडीह गांव कोच शिबू प्रजापति ने 20 जनवरी को देते हुए बताया कि पुत्री कुसुम के इस उपलब्धि के पीछे उसके एवं कोच के जी तोड़ मेहनत एवं माता ममता कुमारी सहित सभी बड़े जनों का आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने सभी को साधुवाद दी।
![]()













Leave a Reply