प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। सीसीएल के ढोरी क्षेत्रीय प्रबंधन के सहयोग से बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित बंद खदानों की तीन अवैध सुरंगों को 20 जनवरी को जेसीबी मशीन द्वारा बंद कराया गया।
जानकारी के अनुसार ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा के निर्देशानुसार क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश सिंह के नेतृत्व में सीसीएल सुरक्षा जवान, सीआईएसएफ, क्यूंआरटी त्त पेटरवार पुलिस की संयुक्त अभियान से यह कार्रवाई की गई। बताया जाता है कि अंगवाली स्थित चार नंबर बंद खदान के प्रवेश मार्ग के निकट दो तथा मंदिर की ओर एक बड़े सुरंग को भरने का काम किया गया।
प्रबंधकीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि यह अभियान जारी रहेगा। मौके पर सीसीएल की क्षेत्रीय सुरक्षा टीम में क्षेत्रीय सुरक्षा इंचार्ज अनाम वारिस, मानिक दीगार, जितेंद्र रजक, मुकेश शर्मा, सतेन्द्र कुमार, उमेश सिंह, सुषमा कुमारी, दयवंती कुमारी, क्यूंआरटी/सीआईएसएफ के उप निरीक्षक एसके तिवारी, एचके सिंह, आरक्षी डी रजक,पिंकू वैध्य, बी. पेगू, पेटरवार थाना के अवर निरीक्षक गोपाल उरांव पुलिस टीम के साथ शामिल थे।
![]()













Leave a Reply