Advertisement

डीपीएलआर व् एसी ने जनता दरबार में की मामलों की सुनवाई

जनता दरबार में 36 मामलों पर की गयी सुनवाई, दिया जरूरी निर्देश

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला मुख्यालय समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में 20 जनवरी को जिला उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में डीपीएलआर मेनका एवं अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी ने आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की।

जनता दरबार के दौरान बोकारो जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 36 से ज्यादा रहिवासियों की क्रमवार समस्याओं/शिकायतों पर सुनवाई किया गया। साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर समाधान करने का निर्देश दिया गया।

जनता दरबार में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, डीपीएलआर, राजस्व संबंधित विवाद, चंद्रपुरा अंचल, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे।
ज्ञात हो कि जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का आयोजन सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी आयोजित किया गया, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा स्थानीय स्तर पर प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की गई।

स्थानीय स्तर पर निष्पादित किए जा सकने वाले मामलों का समाधान मौके पर किया गया। जनता दरबार के अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, परियोजना पदाधिकारी मानिकचंद्र प्रजापति सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *