Advertisement

अनुमंडल पदाधिकारी को हाथियों के तांडव से कराया गया अवगत

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। आयेदिन हाथियों के तांडव से हो रहे परेशानी से बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी को अवगत कराया गया। प्रभावित क्षेत्र के रहिवासियों की टीम गठित कर संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

बोकारो जिला के हद में गोमिया तथा तेनुघाट वन प्रक्षेत्र के हाथी प्रभावित गांवों के रहिवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता इफ्तिखार महमूद के नेतृत्व में 20 जनवरी को बेरमों अनुमंडल पदाधिकारी से भेंट की। साथ हीं हाथियों द्वारा जान माल की हो रही लगातार क्षति पर लिखित शिकायत दिया गया।

बताया जाता है कि भाकपा नेता महमूद ने अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा से स्पष्ट कहा कि हाथियों द्वारा जान माल की हो रही नुकसान के लिए रहिवासी नहीं बल्कि सरकार दोषी है। हाथियों के स्वभाव पर बिना विचार किये सरकार ने खदान तथा अन्य निर्माण का जो स्वीकृति देते चली गई है उससे हाथियों का वंशानुगत कॉरिडोर नष्ट होता चला गया है। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर का हुए नुकसान से नाराज हाथी रहिवासी और उनके खेती बाड़ी, आवासीय घरो को क्षति पहुंचा रहे हैं। उन्होंने हाथियों से बचाव के लिए पर्याप्त ध्यान नहीं देने का स्थानीय वन अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए प्रशासनिक स्तर पर पहल करने का आग्रह किया तथा हाथियों को भगाने के लिए प्रभावित क्षेत्र के रहिवासियों का टीम गठित कर आवश्यक सामग्री को उपलब्ध कराने का सुझाव दिया।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी मछुवा ने डीएफओ बोकारो से संपर्क कर रहिवासियों का टीम गठित करने एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने पर अविलंब निर्णय लेने का सुझाव दिया है। प्रतिनिधिमंडल देवानंद प्रजापति, खुर्शीद आलम, राजेश करमाली, मुकुंद साव, चमन केवट, बंधन महतो, अख्तर अंसारी, वासुदेव मरांडी, दसई रविदास, गणेश रजवार, हाथी द्वारा तिलैया में मारे गए प्रकाश कुमार महतो की विधवा सुमन कुमारी मुख्य रूप से मौजूद थे।
.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *