Advertisement

आजसू बैनर तले महाप्रबंधक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे विस्थापित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कोल इंडिया प्रबंधन तथा झारखंड सरकार के श्रम विभाग के आदेशानुसार स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को आउटसोर्सिंग कंपनी में 75 प्रतिशत रोजगार मुहैया कराने को लेकर 20 जनवरी से बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा महाप्रबंधक कार्यालय मुख्य द्वार के समीप अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु किया गया। नेतृत्व आजसू नेता संतोष कुमार महतो कर रहे है।

जानकारी के अनुसार आजसू पार्टी के बैनर तले क्षेत्र के दर्जनों विस्थापित पुरुष और महिला द्वारा अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरु किया गया है।

आंदोलन में आजसू नेता संतोष कुमार महतो, खीरू यादव, वरीय नेता जुगनू यादव, मुकेश सिंह सहित दो दर्जनों से अधिक विस्थापित महिला-पुरुष सम्मिलित है। मौके पर संतोष महतो ने धरना पर बैठे शिक्षित बेरोजगारों एवं महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रबंधन की मनमानी रवैया के चलते आज स्थानीय बेरोजगारों को आउटसोर्सिंग कंपनी में भागीदारी नहीं मिलना काफी दुर्भाग्यपूर्ण बात है। यदि प्रबंधन इस तरह की रवैया अपनाती है तो आजसू पार्टी प्रबंधन को मुंह तोड़ जवाब देने को तैयार है। जिसकी सारी जिम्मेवारी कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन की होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *