Advertisement

प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक में कई प्रस्तावो में लिए गए निर्णय

हाथी भागने को लेकर पांच सदस्यीय टीम को दिया जाएगा प्रशिक्षण

अशोक कुमार/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड कार्यालय सभागार में 20 जनवरी को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख आशा राज जबकि संचालन बगोदर के प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी ने की।

संपन्न बैठक में बिजली, पानी, स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं पर विशेष रूप चर्चा की गई। वही आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। ज्ञात हो कि बीते दिनों सड़क दुर्घटना में कॉलेज की छात्रा की मौत हो गई थी जिसके बाद परिजनों ने बगोदर उप स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए लाया था। इस दौरान बैठक में इस विषय पर भी चर्चा की गयी।

कहा गया कि आउटसोर्सिंग कर्मियों की हड़ताल के कारण 18 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं बैठक में इस मामले को लेकर चिकित्सा प्रभारी पर लापरवाही का आरोप लगाया गया। इस दौरान बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस तरह की घटना की दोबारा पुनरावृति ना हो और वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए समय रहते रहिवासियों की समस्या का समाधान किया जाय।

बैठक में प्रखंड क्षेत्र में हाथियों द्वारा किसानों को हुए नुकसान के मुआवजे को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई, जिसमें दर्जन भर से अधिक किसानों की सहायता राशि मिलने की बात कही गई। जबकि, हाथियों को भगाने के लिए पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण दिए जाने की पंचायत स्तर पर हाथी भागने की सामग्री की व्यवस्था करने का प्रस्ताव लाया गया।

बैठक में जिप उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, उप प्रमुख हरेंद्र सिंह, कुसमरजा के पंचायत समिति सदस्य बसारत अंसारी, खेतको के पंचायत समिति सदस्य तालेश्वर महतो, पशुपति शर्मा, लीलावती देवी, भारती कुमारी, गौतम कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *