Advertisement

कोइड़ा वनपाल कार्यालय में थाना प्रभारी ने किया वाटर कूलर का उद्घाटन

पीयूष पांडेय (बड़बिल)। ओडिशा के सुन्दरगढ़ जिला के हद में स्थित कोइड़ा वनपाल कार्यालय में स्वच्छ पेयजल के लिए जल शीतलक उपकरण लगाया गया। उक्त उपकरण का उद्घाटन 20 जनवरी को किया गया।

जानकारी के अनुसार उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कोइड़ा थाना प्रभारी राजेन्द्र स्वाईं द्वारा विधिवत फीता काटकर जल शीतलक उपकरण का शुभारंभ किया गया। ज्ञात हो कि यहां कार्यरत वन कर्मियों की जरूरतों को देखते हुए उक्त उपकरण की जरूरत वर्षों से थी। बावजूद इसके किसी कम्पनी द्वारा मुहैया नहीं कराया गया था। बताया जाता है कि वनपाल कार्यालय में उपकरण की जरूरत का जैसे ही पता चला, क्षेत्र की खनन कम्पनी ट्रस्टलाइन माइनिंग एंड मिनरल्स कुसुमडीह माइंस ने अपने मद से उक्त उपकरण को लगवाया।

उक्त उपकरण के यहां स्थापन से यहां कार्यरत वन कर्मियों सहित क्षेत्र के सैकड़ों रहिवासियों को लाभ मिलेगा। उद्घाटन के मौके पर मुख्य रूप से आईआईसी कोइडा के जीएम प्रोजेक्ट प्लानिंग और लायजनिंग अमाया कुमार मल्लिक, माइनिंग इंजीनियर अभिजीत मल्लिक, राजेंद्र स्वाईं, रेंजर कोइडा अमृत पाल सिंह, प्रसन्ना कुमार प्रधान, कंपनी स्टाफ आदि उपस्थित थे। ज्ञात हो कि उक्त वाटर कूलर कुसुम्धी माइंस की निगमित सामुदायिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत लगाया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *