Advertisement

सड़क परियोजनाओं की समीक्षा में कैपिटल रीजन रिंग रोड, भुवनेश्वर-कंदारपुर लिंक शामिल

पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओडिशा)। ओडिशा के प्रधान सचिव संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता राजधानी भुवनेश्वर स्थित विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में अधिकारियों को सड़क के काम और क्लीयरेंस में तेज़ी लाने का निर्देश दिया गया।

बताया जाता है कि रिव्यू बैठक में राजधानी भुवनेश्वर के चारों ओर प्रस्तावित 111 किलोमीटर लंबे कैपिटल रीजन रिंग रोड पर फोकस किया गया।

बैठक में प्रधान सचिव सिंह ने इंजीनियरों को ज़मीन अधिग्रहण में तेज़ी लाने और जल्द से जल्द वन और पर्यावरण क्लीयरेंस लेने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने राजधानी से सटे कटक शहर में ट्रैफिक कम करने के उपायों पर भी चर्चा की। ज्ञात हो कि, धकुलेई पीठ से कंदरपुर तक एक नई ग्रीनफील्ड सड़क बनाने की योजना चल रही है, जो भुवनेश्वर को सीधे जगतसिंहपुर और पारादीप से जोड़ेगी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद यह सड़क कटक को बाईपास करेगी, जिससे यात्रा की दूरी और समय में काफी कमी आएगी।

आयोजित बैठक में 206 किलोमीटर लंबी कोरापुट-मोहना सड़क के चौड़ीकरण और ज़मीन अधिग्रहण की भी समीक्षा की गई। इसी तरह, अधिकारियों ने खुर्दा-नयागढ़ सड़क के अपग्रेडेशन और चौड़ीकरण की समीक्षा की, और निर्देश दिया कि काम स्वीकृत डीपीआर के अनुसार ही किया जाए।

बैठक में इंजीनियर इन चीफ- सह विशेष सचिव लक्ष्मीकांत पाढ़ी, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य अभियंता (राष्ट्रीय राजमार्ग, ओडिशा) व् अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण शामिल हुए। मौके पर प्रधान सचिव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन का विज़न राज्य के सभी प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने वाला एक मज़बूत सड़क नेटवर्क प्रदान करना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *