रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के कुरा बाजार से अपहृत एक युवती को बोकारो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया है।
इस संबंध में पिंडराजोरा थाना में बीते वर्ष 2 जुलाई को कांड क्रमांक 138/25 धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर राजस्थान के नागौर जिले में कार्रवाई करते हुए अपहरण कांड का सफल उद्भेदन किया। छापेमारी के दौरान अपहृत युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
बरामद युवती की पहचान वैष्णवी कुमारी (उम्र लगभग 19 वर्ष), पिता सुंदर लाल तुरी, ग्राम कुरा, थाना पिंडराजोरा, जिला बोकारो के रूप में की गई है। बरामदगी के उपरांत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर युवती को सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चास प्रवीण सिंह के नेतृत्व में जरीडीह थाना प्रभारी अभिषेक रंजन सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस टीम की तत्परता, समन्वय और कुशल कार्यवाही की सराहना की जा रही है।
![]()













Leave a Reply