Advertisement

संदिग्ध चोर बताकर भीड़ द्वारा युवक की धुनाई, पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में कल्याणपुर में एक युवक को संदिग्ध चोर बताकर भीड़ ने की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे अपने अभिरक्षा में लेकर उसकी जान बचाने में सफल रही है, जिससे मॉब लिंचींग की घटना टल गयी।

उक्त घटना समस्तीपुर जिला के हद में कल्याणपुर प्रखंड के फूलहारा की बतायी जा रही है। पीड़ित युवक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के फूलवरिया जटमलपुर के मो. दाऊद के रूप में की जा रही है।

भाकपा माले के जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना की जांच कर कानून को हाथ में लेने वाले पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि चाहे पुलिस- अधिकारी हो या आमजन, कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है। उन्होंने बढ़ते भीड़ हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे रोकने एवं उक्त भीड़ हत्या की कोशिश में लगे आरोपियों पर घटना की जांच कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *