Advertisement

अंकुआ टोले में सोलर जलमीनार टाइमर की चोरी, रहिवासी परेशान

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में बिनुवा गांव के 20 घर वाले अंकुआ टोले में रहिवासियों के पेयजल सुविधा के लिए लगाए गए सरकारी सोलर जलमीनार की बीते माह शरारती तत्वों द्वारा टाइमर चोरी ली गई थी। जिससे जलमीनार में पानी का निकलना बंद है।

रहिवासियों के अनुसार टोले के 150 रहिवासियों के समक्ष पेयजल की भीषण समस्या उत्पन्न हो गई है। टोले वाले अब पास के हंसागाढ़ा नदी से पेयजल के लिए पानी ला रहे हैं। ग्रामीण सह समाजसेवी किशोर लोहार ने 18 जनवरी को बताया कि जल मीनार से आधी रात में शरारती तत्वों द्वारा टाइमर खोल कर ले जाने के बाद से जालमीनार से पानी का चलना पूरी तरह से बंद है। उन्होंने बताया कि विभाग को इसकी जानकारी दी जाएगी। साथ हीं जलमीनार से चोरी गए टाईमर जल्द से जल्द लगाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया फंड एवं पंचायत समिति फंड में इतनी राशि है कि वे इसके टाइमर को अविलंब लगा सकते हैं। बावजूद इसके पंचायत प्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण रहिवासियों की परेशानी नियमित बढ़ती जा रही है।इस संदर्भ में ग्रामीणों ने क्षेत्र के जलापूर्ति विभाग द्वारा समस्या के निराकरण की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *