Advertisement

सारण प्रमंडल के 49वें प्रमंडलीय आयुक्त के रुप में मनीष कुमार ने लिया पदभार

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण प्रमंडल के 49वें प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में 2 जनवरी को मनीष कुमार ने पदभार ग्रहण किया। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के अधिकारी हैं।

इस अवसर पर सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, सिवान के जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण डॉ कुमार आशीष ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के क्रम में सारण एवं सिवान जिलों के संबंध में आवश्यक जानकारी ली गई।

प्रभार ग्रहण करने के उपरांत आयुक्त ने प्रमंडलिय आयुक्त कार्यालय में पदस्थापित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त कर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली एवं कार्य पद्धति को लेकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर आयुक्त के सचिव, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, उप-जंसम्पर्क निदेशक, उप निदेशक कल्याण, उप निदेशक पंचायत, संयुक्त निबंधक सहकारिता सहित अन्य पदाधिकारी, प्रशाखा पदाधिकारी, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *