Advertisement

पिकनिक स्पॉटों पर उमड़ी भीड़, मंदिरों में हजारों भक्तों ने की पूजा-अर्चना

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पिकनिक स्पॉट एवं आसपास के मंदिरों में भी काफी संख्या में नये साल के अवसर पर एक जनवरी को सैलानी व् भक्तगण जुटे।

जानकारी के अनुसार जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चरगी पंचायत स्थित रूकाम पहाड़, बुंडू पंचायत स्थित अम्बागाढ़ा नदी पत्थरों और जंगल से घिरा हुआ यह स्थल सबसे सुंदर पिकनिक स्पॉट है। जहां पेटरवार के आसपास के क्षेत्र के रहिवासियों ने पहुंचकर सामूहिक रूप से खाना पकाया, साथ हीं यहां वे नये साल का आनंद ले रहे हैं। पिकनिक स्थल पर काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे। इसके अलावा रूकाम पहाड़ में घूमने आने वाले सैलानियों को प्रवासी पक्षी के दर्शन हो जाते हैं। कई जंगली जानवरों का आवाज का भी आनंद मिलता है। यहां पिकनिक के साथ-साथ पहाड़ों में सैर सपाटा का आनंद ले रहे हैं। आमजन फोटो सूट भी कर रहे थे।पिकनिक में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाते है और जमकर परिवार के सदस्यों, दोस्तों के साथ मस्ती करते हैं।

नववर्ष पर तेनुघाट डैम में सैलानी अपने परिवार व् दोस्तों के साथ एवं स्कूलों के बच्चों की खूब भीड़ लगती है। खासकर दोपहर से देर शाम तक बच्चे खूब मस्ती करते देखे गये। इस अवसर पर कोई झूला का आनंद लिया तो कोई मनोरंजन का खुद व्यवस्था किया। बच्चे बैडमिटन व अन्य खेल गतिविधि करते देखे गये। दिन भर यहां लोगों की भीड़ लगी रही।
साल के पहले दिन परिवार के सदस्यों व दोस्तों के साथ साथ युगल जोड़े भी यहां मस्ती करने के लिए पहुंचे। एक दूसरे को गिफ्ट दी और स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लिया।

नव वर्ष पर दामोदर नदी के हथिया पत्थर, छरछरिया, अंगवाली पुल के निकट, खांजो के छपरडीह, खेलहाजरही आदि रमणीक स्थलों पर भी युवक, युवतियां, स्कूली बच्चों ने पिकनिक का लुफ्त उठाया। वहीं क्षेत्र के कई मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर ईश्वर से आशीर्वाद लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *