रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। नए साल का स्वागत पूरी दुनिया में हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। इसी कड़ी में चिन्मय विद्यालय बोकारो में एक जनवरी को नव वर्ष का आगाज भगवान श्रीराम और भगवान हनुमान की आराधना के साथ किया गया।
जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर में एक जनवरी को सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अभिभावकों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। सुंदरकांड पाठ चिन्मय मिशन बोकारो की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती एवं विद्यालय के पुस्तकालय शिक्षक पंकज मिश्रा द्वारा किया गया।
मुख्य यजमान के रूप में विद्यालय के उप-प्राचार्य नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी एवं प्राचार्य सूरज शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सुंदरकांड पाठ के उपरांत भव्य एवं अलौकिक आरती का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे विद्यालय परिसर में जय श्रीराम के जयघोष गूंज उठे। पूजा उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर नव वर्ष की मंगलकामनाएं दी गईं।
स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं प्राचार्य सूरज शर्मा ने नए साल की बधाई देते हुए कहा कि सफलता के लिए स्मार्ट वर्क आवश्यक है तथा माता-पिता का सम्मान और अपनों का ध्यान रखना जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
![]()













Leave a Reply