रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं के सम्मान की कड़ी में एक जनवरी को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर मंडल भाजपा अध्यक्ष को सम्मानित किया।
जानकारी के अनुसार खैराचातर मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार महतो को गिरिडीह के पुर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने माला पहनाकर एवं सम्मान का प्रतीक शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने योग्य था। सम्मान समारोह में पार्टी की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती स्पष्ट रूप से दिखी।
कार्यक्रम में खैराचातर मंडल के यदुनंदन जायसवाल, राजेश्वर महतो, अनीश जायसवाल, मनोहर महतो, सुरेश कालिंदी, रामचरण महतो, हीरालाल स्वर्णकार, गजानंद महतो, संतोष नायक, उमेश तिवारी, बबलू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा की नींव उसका समर्पित कार्यकर्ता है।
मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार महतो जैसे कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं। उनका सम्मान पूरे संगठन के मनोबल को नई ऊर्जा देता है। वहीं मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार महतो ने कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे मंडल के कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम के समापन पर संगठन को और सशक्त बनाने तथा भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सामूहिक रूप से संकल्प लिया गया।
![]()













Leave a Reply