रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता अर्जुन नायक ने झारखंड राज्य आंदोलनकारी चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने एक जनवरी को एक भेंट में कहा कि जो चेहरे झारखंड राज्य आंदोलन में कभी शामिल ही नहीं रहे, उन्हें आंदोलनकारी के रूप में चयनित कर लिया गया है, जो पूरी तरह गलत और अन्यायपूर्ण है।
नायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि बोकारो जिले में आंदोलनकारी चयन की निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि जांच के उपरांत वास्तविक, सही और अब तक वंचित रहे आंदोलनकारियों के नाम सूची में जोड़े जाएं, ताकि आंदोलन में अपना योगदान देने वालों को उनका उचित सम्मान और अधिकार मिल सके।
उन्होंने बोकारो जिला प्रशासन से आग्रह किया कि फर्जी नामों को सूची से हटाकर, सही आंदोलनकारियों के साथ न्याय किया जाए, ताकि झारखंड राज्य आंदोलन की गरिमा और बलिदान की पहचान बनी रहे।
![]()













Leave a Reply