Advertisement

डीएम व् एसएसपी ने की रिवीलगंज के नाथ बाबाघाट एवं सदर अस्पताल का निरीक्षण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ कुमार आशीष ने संयुक्त रूप से 31 दिसंबर को नववर्ष के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण एवं पर्यटकों की सुविधा के परिप्रेक्ष्य में सदर अनुमंडल के रिविलगंज प्रखंड अंतर्गत नाथबाबा घाट एवं सदर अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सभी घाटों की साफ -सफाई, रोशनी की व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं गोताखोर तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने तथा सदर अस्पताल में सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध रखने एवं आईसीयू को अविलंब कार्यरत करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर छपरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत एवं थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *