Advertisement

भुनेश्वर में चार दिवसीय ओपन कराटे चैंपियनशिप में बोकारो थर्मल के 5 छात्रों को मेडल

दूसरे स्थान पर ऑल ओवर रहा झारखंड, विभिन्न राज्यों से दो हजार छात्रों ने लिया भाग

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। उड़ीसा की राजधानी भुनेश्वर में आयोजित चार दिवसीय 15वें ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप का समापन बीते 30 दिसंबर को हो गया। आयोजित इस कराटे चैम्पियनशिप में बोकारो थर्मल के पांच छात्र छात्राओं ने गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर बेरमो सहित खारखंड का नाम रौशन किया।

जानकारी के अनुसार इस चैंपियनशिप में झारखंड ऑल ओवर दूसरा स्थान प्राप्त किया। झारखंड का प्रतिनिधीत्व आरटीसी पब्लिक स्कूल अंगार पथरा रांची ने किया। इस ओपेन कराटे चैंपियनशिप में झारखंड सहित उड़ीसा, बंगाल, गुजरात, असम आदि राज्यों के लगभग दो हजार कराटे छात्र/छात्राओ ने भाग लिया था, जिसमे झारखंड से 100 कराटे छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

उक्त जानकारी मुख्य प्रशिक्षक सेंसई महादेव गोप ने 31 दिसंबर को दी। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष सेंसई भरता शर्मा एवं सुकोकाई कराटे यूनियन इंडिया चीफ हांसी पठनायक के देख- रेख में सम्पन्न किया गया। उन्होंने बताया कि बोकारो थर्मल रहिवासी काजल कुमारी को गोल्ड मेडल, सुष्मिता कुमारी एवं पलक कुमारी को सिल्वर मंडल, तान्या कुमारी एवं बसंत कुमार महतो को ब्राउज मेडल सहित झारखंड ने कुल 20 गोल्ड, 30 सिल्वर मेडल एवं 50 ब्राउज मेडल प्राप्त कर झारखंड का नाम रौशन किया।

यहां झरना से गोल्ड मेडल पाने वालों में रांची की प्रिया कुमारी, हजारीबाग की सोनी कुमारी, धनबाद की जोसीखा टोपो, अर्चना कुजूर, सिल्वर मेडल धनबाद की ममता मुर्मू, रांची की ज्योति कुमारी, रूपा कुमारी, लवलीन कुमारी, श्रुति कुमारी, आदित्य कुमार महतो, उज्ज्वल सिंह भोगता, बोकारो की सुष्मिता कुमारी, काजल कुमारी, ब्रोंज मेडल बोकारो के तन्मय कुमार गोप, पलक रानी, राहुल कुमार आदि आदी कराते छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र और मैडल देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही बेस्ट रेफरी और जज के लिए झारखंड उत्कल कराते स्कूल के मुख्य प्रशिक्षक संसाई महादेव गोप को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिसमें खिजरी विधायक राजेश कुमार कच्छप, पूर्व सांसद रांची राम टहल चौधरी, पूर्व विधायक गोमिया डॉ लम्बोदर महतो, आजसू सचिव राजेश कुमार विश्वकर्मा, प्रधानाध्यापक नरेन्द्र नाथ महतो भी कार्यक्रम में उपस्थित थे एवं सभी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *