प्रहरी संवाददाता/रांची (झारखंड)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू ने बीते 30 दिसंबर को राज्य की राजधानी रांची स्थित लोकभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में किया गया, जिसमें राज्य से जुड़े सामान्य विषयों पर बातचीत की गयी।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री और विधायक से भेंट के बाद राष्ट्रपति लोकभवन से गुमला के लिए रवाना हो गईं। उनके आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन ने पहले से तैयारियां पूरी कर ली हैं। बताया जाता है कि गुमला जिला के हद में रायडीह प्रखंड में आयोजित अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम कार्तिक जतरा में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उक्त आयोजन में विभिन्न राज्यों से कलाकार और जनजातीय समुदाय ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोककला को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
![]()













Leave a Reply