एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में 31 दिसंबर को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर दिसंबर माह में सेवानिवृत्त हुए ढोरी क्षेत्र के आठ कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी। मुख्य अतिथि जीएम रंजय सिंहा, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन कुमारी माला व यूनियन नेताओं ने सेवानिवृत्त कर्मियो को शॉल ओढ़ा कर व माला पहना कर सम्मानित किया। वहीं प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट किए गये।
इस अवसर पर जीएम सिन्हा ने कहा कि सरकारी नौकरी में सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है। इससे हर किसी को एक दिन गुजरना पड़ता है। विभागाध्यक्ष (मा. स.) ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों ने राष्ट्र के विकास में अपने जीवन का अहम समय दिया है। यूनियन नेताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मी जीवन की कमाई को सुरक्षित रखें। मौके पर प्रबंधक (मा. स.) सुरेश कुमार सिंह व सीताराम उडके, यूनियन प्रतिनिधि रवीन्द्र कुमार मिश्रा, जयनाथ मेहता, विनय सिंह आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply