सीखने सिखाने की प्रक्रिया से लड़कियों के बीच हो रहा है क्षमतावर्धन
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिले मे गैर सरकारी संस्था सहयोगिनी द्वारा किशोरी लीडरशिप को लेकर चलाएं जा रहे कार्यक्रम से जुड़ी किशोरियों का हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ की समाधान संस्था में शैक्षाणिक भ्रमण कराया गया।
एक्पोजर विजिट के दौरान किशोरियों ने बाल विवाह रोक थाम तथा नेतृत्व विकास को लेकर चल रहे कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान समाधान की किशोरियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बाल विवाह से होने वाली समस्या एवं असर की जानकारी दी। दोनों संस्था की किशोरियों ने बाल विवाह रोकने तथा महिला हिंसा के लिए अपनी-अपनी जानकारी भी साझा की।

सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने 31 दिसंबर को जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह समाप्त करने को लेकर किशोरियां आगे आ रही है। उनका नेतृत्व विकास से सामाजिक बदलाव आ रहा है। समाधान संस्था की सचिव हिल्डा पिंटो ने कहा कि संस्था द्वारा हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड में बाल विवाह रोकने तथा नेतृत्व विकास को लेकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लड़कियों के बीच लगातार प्रयास किया जा रहा है।
जिसके सुखद परिणाम आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक दूसरे से सीखने की प्रक्रिया से लड़कियों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। मौके पर सहयोगिनी की सूर्यमणि देवी, कुमारी किरण, संगीता देवी, मंजू देवी, रेखा देवी, प्रकाश कुमार महतो, गौतम सागर, विनीता देवी, पुष्पा देवी, सोनी कुमारी, समाधान की नीतू देवी, प्रियंका कुमारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply