कथारा महाप्रबंधक कार्यालय में क्षेत्र के 26 सेवानिवृत कामगारों को दी गयी विदाई
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जो इस धरा पर आया है उसका जाना निश्चित है, लेकिन वह दिन किसी को नहीं पता है। इसलिए बीच का जीवनकाल को हमें आनंद पूर्वक जीना है। बीच का कार्य व् सर्विस का सेवानिवृति तिथि निर्धारित रहता है। शेष जीवन के लिए मिलनेवाली राशि का सदुपयोग करें। किसी भी प्रकार के बहकावे में न पड़े। साल का अंतिम दिन की सबको शुभकामना और नये साल 2026 का हम सभी को स्वागत करना है। किसी के चक्कर में बैंक आदि के नाम पर आनेवाले संदेश पर ध्यान नहीं देना है।
उक्त बाते बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार ने कही। वे 31 दिसंबर को महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में आयोजित सम्मान सह विदाई समारोह के अवसर पर उपस्थित क्षेत्र के 26 कामगारों के सेवानिवृत होने को लेकर उक्त उदगार व्यक्त कर रहे थे।
सम्मान सह विदाई समारोह का संचालन व् धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक मानव संसाधन गुरु पसाद मंडल ने की।

इस अवसर पर सहायक प्रबंधक अनुराग कुमार, क्षेत्रीय सलाहकार समिति (एसीसी) सदस्य राजकुमार मंडल, शमशुल हक, निजाम अंसारी, कृष्णा बहादुर, सचिन कुमार, बालेश्वर गोप, विजय कुमार सिंह, मथुरा सिंह यादव आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर सेवानिवृत होनेवाले कामगारों को क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार सहित तमाम एसीसी सदस्यों द्वारा माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, मेडिकल कार्ड, वृक्ष, डिनर सेट व् ट्रॉली बैग देकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत होनेवालो में सबसे अधिक आठ कर्मी जारंगडीह कोलियरी से थे, जबकि छह-छह कर्मी स्वांग वाशरी तथा गोबिंदपुर, तीन कर्मी कथारा वाशरी के अलावा एक-एक कर्मी जीएम यूनिट, कथारा कोलियरी तथा स्वांग कोलियरी से शामिल हैं।
![]()













Leave a Reply