Advertisement

कोल इंडिया में सुरक्षा सप्ताह के आयोजनों पर बंद होना चाहिए दारू संस्कृति-बृजकिशोर

चपरी में ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी इंप्लाई कोर्डिनेशन कौंसिल की बैठक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। ऑल इंडिया एससी/एसटी/ ओबीसी इंप्लाई कोर्डिनेशन कौंसिल की बैठक 27 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में चपरी गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। अध्यक्षता ढोरी एरिया अध्यक्ष नरेश प्रसाद महतो तथा संचालन राजू कुमार ने किया।

इस अवसर पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कौंसिल के अध्यक्ष बृजबिहारी राम ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान में जितना अधिकार दिया है उसका 10 प्रतिशत भी लागू हो जाए तो एससी/एसटी और ओबीसी के मजदूर और आम जनों को कोई समस्या ही नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि औरों के लिए हम चंदा करें, झंडा ढोए और हम ही शोषित हो यह नहीं चलेगा। उन्होंने इसके लिए इस समाज को जागरूक और एकजुट होकर अपने अधिकार के लिए आवाज उठाने की सलाह दी।

कौंसिल अध्यक्ष m राम ने कहा कि सुरक्षा में लापरवाही और मजदूरों की समस्या तथा रोस्टर के अनुसार पदोन्नति नहीं होने या आर्थिक शोषण के खिलाफ आयोग को लिखें, निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। कहा कि यदि कोई अधिकारी एक ही स्थान पर 15 वर्षों से जमा है तो लिखें कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा पर लाखों खर्च हो रहा है, फिर भी दुर्घटनाएं हो रही है। यह चिंता का विषय है। कहा कि सुरक्षा सप्ताह समाप्त होने के बाद प्रबंधन द्वारा आयोजित दारू सेमिनार बंद होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैंने आज 13 वां रिव्यू मीटिंग किया है। एससी/एसटी और ओबीसी के कर्मचारी जागरूक रहे और काउंसिल के हमारे पदाधिकारी उच्च अधिकारियों और डीजीएमएस को लिखें, तभी आपकी बातों को सुना जाएगा।
इससे पूर्व काउंसिल के सचिव जगरनाथ राम ने कौंसिल अध्यक्ष बृज बिहारी राम और सीसीएल के अध्यक्ष राम शबद राम, ओबीसी के प्रदेश महासचिव दिलीप कुमार, ओमप्रकाश पासवान सहित अन्य पदाधिकारी का माला पहनाकर स्वागत किया।

बैठक में राजकुमार पासवान, राम विनय पासवान, महेंद्र चौधरी, दिलीप कुमार, नरेन्द्र कुमार, सूरज पासवान, ओम प्रकाश पासवान, बिनोद कुमार पासवान, रामलाल पासवान, दुर्गा प्रसाद पासवान, राजू रविदास, दिलीप कुमार, अशोक दास, सुन्दर लाल पासवान, महेश रवानी, सुखदेव प्रसाद, लाल मोहन महतो, अशोक चौहान, डोमन पासवान, मनोज कुमार, हीरालाल रविदास, नरेश प्रसाद महतो, चन्दन राम, मूलचंद खुराना, प्रकाश कुमार ने बारी-बारी से मजदूरों की समस्या और प्रबंधन द्वारा शोषण और आर्थिक दोहन की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *