Advertisement

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिल में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के लिए 22 दिसंबर को एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन डीआरडीए सभागार में आयोजित किया गया। अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने की।

आयोजित कार्यशाला में सिविल सर्जन द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने इसके सफल क्रियान्वयन के लिए सुक्ष्म कार्य योजना बनाने, फाइलेरिया रागियों के लिए एमएमडीपी कीट का प्रयोग करने, फाइलेरिया क्लिनिक के सफ़ल संचालन, जन-जागरूकता, पर्यवेक्षण, रिपोर्टिंग इत्यादि पर चर्चा की। मौके पर उपस्थित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी से प्रशिक्षण में बताई गई सूचना को अपने क्षेत्र में अक्षरशः लागू करने का निर्देश दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक नेगलेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज डॉ हासिब, जिला वीबीडी सलाहकार रमेश कुमार सिंह, पीरामल स्वास्थ्य के जिला प्रतिनिधि आबिद सरदार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी, तोपचांची एवं निरसा के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *